. Physic GK Part - 01

Physic GK Part - 01


01.सूर्य सोलर सिस्टम का कितना अनुपात रखता है?
[A] 60%
[B] 70%
[C] 98%
[D] 99.86% 
Correct Answer: D [99.86%] 
Notes: सूर्य सोलर सिस्टम का 99.86% होता है। सूर्य सौरमंडल का एक तारा है।
2.श्वेत कोयला किसे कहा जाता है?
[A] भूतापीय विद्युत
[B] पवन विद्युत
[C] जलविद्युत
[D] इनमें से कोई नहीं 
Correct Answer: C [जलविद्युत]
Notes: श्वेत कोयला जलविद्युत को कहा जाता है। यह पानी रोककर उसे टरबाइनों पर गिराने से उत्पन्न होती है।


03.निम्नलिखित में किस दृष्टि दोष में रेटिना के सामने प्रकाश का फोकस उत्पन्न होता है?
[A] निकट दृष्टि-दोष
[B] दूर दृष्टि-दोष
[C] जरा दृष्टि-दोष
[D] इनमें से कोई नहीं 
Correct Answer: A [निकट दृष्टि-दोष]
Notes: निकट दृष्टि-दोष में प्रकाश का फ़ोकस रेटिना के सामने होता है। निकट दृष्टि दोष में निकट की वस्तुएँ अच्छे से दिखाई देती हैं जबकि दूर की वस्तुएँ अच्छे से दिखाई नहीं देती हैं।


4.शून्य केल्विन ताप पर शुध्द अर्धचालक पदार्थ होगा:-
[A] सुचालक
[B] कुचालक
[C] प्रतिरोधक
[D] अर्धचालक 
Correct Answer: B [कुचालक]
Notes: शून्य ताप पर अर्धचालक में कोई मुक्त इलेक्ट्रॉन नहीं होता है, इसी कारण शून्य ताप पर अर्धचालक एक कुचालक की भाँति व्यवहार करते हैं।

5.भारत के पहले उपग्रह लांचर का क्या नाम ह
[A] SLV 1
[B] SLV 2
[C] SLV 3
[D] PSLV 1
Correct Answer: C [SLV 3] 
 Notes: SLV 3 भारत का पहला उपग्रह लांचर था जिससे 1979 में 35 किग्रा का रोहिणी उपग्रह छोड़ा गया जो असफल रहा। इसके बाद 1980 में रोहिणी को दोबारा छोड़ा गया जो सफल रहा।

6.भारत का सबसे पहला आर्यभट्ट कब छोड़ा गया?
[A] 1973
[B] 1975
[C] 1977
[D] 1978 
Correct Answer: B [1975]
Notes: भारत का सबसे पहला उपग्रह आर्यभट्ट है जो 19 अप्रैल 1975 को रूसी अंतरिक्ष स्टेशन से छोड़ा गया।


7.निम्नलिखित में कौन ऊष्मा का सबसे कम चालक है?
[A] चांदी
[B] तांबा
[C] सीसा
[D] पारा 
Correct Answer: C [सीसा]
Notes: चाँदी ऊष्मा का सबसे अच्छा चालक है जबकि सीसा ऊष्मा का सबसे कम चालक है। तांबा और ऐलुमिनियम अच्छे जबकि पारा बुरे चालक हैं।


8.टेनिस गेंद के समतल की अपेक्षा ऊँची चोटियों पर अधिक उछलने का क्या कारण है?
[A] काम गुरुत्वाकर्षण
[B] अधिक गुरुत्वाकर्षण
[C] काम घनत्वीय वायु
[D] काम वातावरणीय ताप
Correct Answer: C [काम घनत्वीय वायु]
Notes: वायु के कम घनत्व होने के कारण ऊँची चोटियों पर समतल स्थान की अपेक्षा टेनिस गेंद अधिक उछलती है।


9.लेज़र के बारे में कौन सा कथन गलत है?
[A] लेजर एक यंत्र है जो प्रकाशिक प्रवर्धन की क्रिया से प्रकाश का उत्सर्जन करता है।
[B] लेज़र बीम बहुत उच्च विकिरण प्राप्त करते समय भी छोटे विकिरणों पर कार्य कर सकता है।
[C] उत्सर्जित लेज़र प्रकाश इसकी उच्च स्तरीय प्रसारक शक्ति के लिए उल्लेखनीय है, जो अन्य तकनीकि में असंभव है।
[D] इनमें से कोई नहीं 
Correct Answer: C [उत्सर्जित लेज़र प्रकाश इसकी उच्च स्तरीय प्रसारक शक्ति के लिए उल्लेखनीय है, जो अन्य तकनीकि में असंभव है।]


10.यदि किसी गतिमान वस्तु का वेग 1.5 गुना बढ़ जाये तो उसकी गतिज ऊर्जा:-
[A] 1.5 गुना हो जाएगी।
[B] 3 गुना हो जाएगी
[C] 2.25 गुना हो जाएगी
[D] 6 गुना हो जाएगी। 
Correct Answer: C [2.25 गुना हो जाएगी]
Notes: K=1/2mv²
K∝ v²
जब वेग 1.5 गुना बढ़ जाएगा तो गतिज ऊर्जा (1.5)² =2.25 गुना बढ़ जाएगी।

हेल्लो दोस्तों कैसे हो आप सब, आप लोग भी यदि किसी exam की तयारी कर रहे होंगे तो हमें निचे comment बॉक्स में comment करके जरुर बताये | दोस्तों हम आपको लिए नए नए सामान्य ज्ञान इस blog में डालते रहते है ताकि आप किसी भी exam की तयारी कर सकते है | दोस्तों यदि आप लोगो को ये सामान्य ज्ञान अच्छे लगे तो प्लीज हमें निचे comment box में comment करके जरुर बताये और हा इस सामान्य ज्ञान को अपने दोस्तों और Social Media जैसे Facebook, Whatsapp, Twitter आदि में Share जरुर करे ताकि सभी लोग तक ये सामान्य ज्ञान पहुच सके |
||धन्यवाद आपका दिन शुभ हो ||

Post a Comment

0 Comments