. Laws Of Motion - Physics GK

Laws Of Motion - Physics GK


01. किसी वस्तू के जड़त्व का कारण है -
(अ) सिर्फ द्रव्यमान 
(ब) सिर्फ वेग 
(स) द्रव्यमान और वेग दोनों
(द) None
उत्तर -- (अ) सिर्फ द्रव्यमान

02. एक पिंड पर नियत बल लगा है,एकसमान होगा -
(अ) उसका वेग 
(ब) उसका त्वरण 
(स) उसका संवेग
(द) None
उत्तर -- (ब) उसका त्वरण 

03.न्यूटन के गति के द्रितीय नियम के अनुसार किसी पिंड पर आरोपित बल अनुक्रमानुपति होता है -
(अ) उसके संवेग परिवर्तन के  
(ब) उसके द्रव्यमानतथा वेग के गुणनफल के
(स) उसके द्रव्यमान तथा त्वरण के गुणनफल के 
(द) None
उत्तर -- (स) उसके द्रव्यमान तथा त्वरण के गुणनफल के  

04. जड़त्व का गुण होता है 
(अ) गोलाकार वस्तुओ में  
(ब) केवल सजिओवस्तुओमें 
(स) केवल लम्बी वस्तुओ में
(द) सभी  वस्तुओ में 
उत्तर -- (द) सभी  वस्तुओ में  

05. न्यूटन के गति का द्रितीय नियम निम्नलिखित में सम्बन्ध स्थापित करता है - 
(अ) बल और गति   
(ब) बल और वेग 
(स) बल और त्वरण
(द) None
उत्तर -- (स) बल और त्वरण 

06.एक कृतिम उपग्रह से एक पिंड को छोड़ा जाता है वह पिंड - 
(अ) पृथ्वी के और गिरने लगेगा  
(ब) बाह्य अन्तरिक्ष में विलीन हो जाएगा  
(स) उसी वेग से उसी कक्षा में उपग्रह के साथ घूमता रहेगा
(द) None
उत्तर -- (स) उसी वेग से उसी कक्षा में उपग्रह के साथ घूमता रहेगा 

07. किसी पिंड पर आवेग का मान बराबर होता है -
(अ) उसमे संवेग में परिवर्तन के    
(ब) उसके संवेग परिवर्तन की दर के
(स) उसके वेग परिवर्तन की दर के 
(द) बल  तथा पिंड के द्रव्यमान के गुणनमान के |
उत्तर -- (अ) उसमे संवेग में परिवर्तन के 

08. यदि किसी वस्तु पर क्रियाशील तीन असमांतर बल पिंड को संतुलन में रखे , तब -
(अ) तीनो बल संगामी होंगे   
(ब) तीनो बल समतलीय होंगे
(स)  तीनो बल संगामी तथा समतलीय होंगे
(द) None
उत्तर -- (स)  तीनो बल संगामी तथा समतलीय होंगे 

09. एक लड़का एक Train के डिब्बे में सबसे ऊपर की बर्थ पर बैठा है, जो की एक स्टेशन पर रुकने वाली है | लड़का अपने से ठीक निचे बैठे अपने भाई के खुले हाथ पर ऊपर से सेब गिरता है | सेब गिरेगा 
(अ) ठीक उसके भाई के हाथ में   
(ब) उसके भाई के हाथ से कुछ दूर ट्रेन के चलने की दिशा में 
(स)  उसके भाई के हाथ से कुछ दूर ट्रेन के चलने की विपरीत दिशा में
(द) None
उत्तर -- (ब) उसके भाई के हाथ से कुछ दूर ट्रेन के चलने की दिशा में  

10. रॉकेट नोदन की कार्य विधि आधारित है -  
(अ) न्यूटन के गति सम्बन्धी प्रथम नियम पर    
(ब) संवेग सरक्षण के नियम पर
(स)  द्रव्मान संरक्षण के नियम पर
(द) न्यूटन के गति सम्बन्धी द्रितीय नियम पर
उत्तर -- (ब) संवेग सरक्षण के नियम पर

Post a Comment

0 Comments